Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरपोकरण में गणगौर उत्सव का आठवां दिन: महिलाओं ने मेंहदी कार्यक्रम कर...

पोकरण में गणगौर उत्सव का आठवां दिन: महिलाओं ने मेंहदी कार्यक्रम कर गणगौर माता-ईशर जी की पूजा की

जैसलमेर/पोकरण। पोकरण क्षेत्र में चल रहे 16 दिवसीय गणगौर उत्सव के तहत आठवें दिन महिलाओं ने मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता और ईशर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

उत्सव के विशेष अवसर पर गणगौर माता और ईशर जी को लाल जोड़े के वस्त्र पहनाए गए। वहीं सभी सखियों ने एक जैसी साड़ियां पहनकर तपोधाम पर उत्सव में भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और गणगौर माता के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में वंदना शर्मा, संगीता चांडक, विमला गांधी, सरोज, ममता, पूजा, कंचन, मीना, रेखा, प्रीति, मोनिका, मंजू सोनी, पुष्पा सोनी, सुमन दाधीच और दीपिका , युक्ता शर्मा सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments