Wednesday, March 11, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरसंभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने गोटन में परीक्षा केंद्र, पम्प हाउस...

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने गोटन में परीक्षा केंद्र, पम्प हाउस और आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

मेडता सिटी (नागौर)

संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव शक्ति सिंह राठौड़ ने मंगलवार को मेड़ता उपखंड की ग्राम पंचायत गोटन का दौरा कर विभिन्न सरकारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों, जलदाय विभाग के पम्प हाउस और आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सबसे पहले राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा व्यवस्था सुचारू रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने जलदाय विभाग के पम्प हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचईडी अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिन्जेसी योजना के तहत आवश्यक तैयारियां करने तथा जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त मातवों की ढाणी स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, शौचालय सुविधा, पोषण वाटिका, बच्चों की प्री-स्कूल ईसीसीई गतिविधियों तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मेड़ता रामसिंह गुर्जर तथा नायब तहसीलदार गोटन नेमाराम जाजड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments