Tuesday, March 10, 2026
Homeराजस्थानएनडीपीएस एक्ट के तहत 33.76 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, तस्करी में...

एनडीपीएस एक्ट के तहत 33.76 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, तस्करी में जब्त 17 वाहन नीलाम

राजियासर सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में जलाकर किया नष्टीकरण, नीलामी से करीब 5.93 लाख रुपये का राजस्व

स्थान: सूरतगढ़ / श्रीगंगानगर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को नष्ट किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

150 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ किए नष्ट

पुलिस के अनुसार विभिन्न थानों में दर्ज करीब 150 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को राजियासर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए पदार्थों में 15 क्विंटल 47 किलो 749 ग्राम पोस्त, 41 किलो 802 ग्राम गांजा, 187 ग्राम स्मैक, 15 किलो 317 ग्राम हेरोइन और 5613 नशीली गोलियां शामिल हैं।
इन मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 33 करोड़ 76 लाख 31 हजार 535 रुपये आंकी गई है।

तस्करी में जब्त 17 वाहनों की हुई नीलामी

मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जब्त वाहनों की भी सार्वजनिक नीलामी की गई। रिजर्व पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में 6 और 9 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया में 6 दुपहिया और 11 चौपहिया वाहन बेचे गए।

इस नीलामी से करीब 5 लाख 93 हजार 700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

पुलिस प्रशासन ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राशि सरकारी राजकोष में जमा करवाई जाएगी। साथ ही जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments