Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरपोकरण गौहत्या प्रकरण: भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बाशिद खान गिरफ्तार, 6 आरोपी पुलिस...

पोकरण गौहत्या प्रकरण: भाजपा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बाशिद खान गिरफ्तार, 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कुलदीप छंगाणी /पोकरण 

विगत तीन दिन पहले पोकरण के केलावा गांव में एक बैल की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पोकरण पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है। विगत शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, वहीं आज इस जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों की सूची में पोकरण भाजपा के अल्पसंख्यक मामलात उपाध्यक्ष बाशिद खान का भी नाम शामिल है। इसके अलावा दो अन्य नाम मुजीब व बरकत अली हैं। पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के आदेशानुसार की गई है, जिसमें अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाने में पोकरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार सैन, सीओ भवानी सिंह, थानाधिकारी भारतसिंह रावत, एसआई बगडूराम व हेड कांस्टेबल भीमराव सिंह का सहयोग रहा।

आरोपियों को सड़क पर करवाई परेड

भाजपा नेता बाशिद खान का इस प्रकरण में शामिल होना तब सामने आया जब आज पोकरण में आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल तक परेड कराते हुए ले जाया गया। बाशिद का नाम सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने उससे पल्ला झाड़ लिया है और उसे पार्टी से निष्कासित करवाने की बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि बाशिद खान पोकरण नगरपालिका में वार्ड नंबर एक से  पार्षद प्रतिनिधि है और वर्तमान भाजपा बोर्ड को समर्थन दिया हुआ है। बाशिद पर पहले भी अवैध अतिक्रमण और नगरपालिका में भ्रष्टाचार करने के आरोप लग चुके हैं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments