Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरयुवा दिवस पर बाबा रामदेव विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा...

युवा दिवस पर बाबा रामदेव विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा से मनाई गई

रामदेवरा | लक्ष्मण राम | थार क्रॉनिकल

रामदेवरा कस्बे के बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं रामदेव पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस संयुक्त रूप से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई।

युवाओं की भूमिका पर शिक्षकों ने रखे विचार

प्रार्थना सभा के दौरान वरिष्ठ अध्यापक योगेश जोशी, भंवरसिंह तंवर एवं किशोरसिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का संदेश

विद्यालय निदेशक नाथूसिंह तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के प्रसिद्ध मूल मंत्र “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही विचार युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं प्रेरित हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम जांगिड़ द्वारा किया गया।



Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments