Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरमैला मैदान में हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजन, ध्वजारोहण के साथ 18 जनवरी...

मैला मैदान में हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजन, ध्वजारोहण के साथ 18 जनवरी के महासम्मेलन का आगाज

रियाँबड़ी (नागौर)।
रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय स्थित मैला मैदान में आगामी 18 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की ओर से गुरुवार को भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन किया गया तथा ध्वजारोहण कर सम्मेलन के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की गई।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक जगदीश सैनी ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने और सनातन मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में अन्नाराम पंवार, हनुमान शर्मा, जगदीश रुणवाल, नटवरलाल सोनी, प्रदीप बोहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समिति पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments