रियां बड़ी | थार क्रॉनिकल ब्यूरो
रियां बड़ी मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में पौष मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में रविवार को कस्बे के मुख्य बाजार स्थित भगवान रघुनाथ जी सिखवाल समाज मंदिर में पौष बड़े की प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
भगवान चारभुजा का भव्य श्रृंगार, विशेष महाआरती संपन्न
मंदिर परिसर में भगवान चारभुजा का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर विशेष महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात भगवान को पौष बड़े का भोग अर्पित किया गया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
श्रद्धा के साथ वितरित हुई प्रसादी
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं को श्रद्धा व आस्था के साथ पौष बड़े की प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और देर तक भक्तजन दर्शन व प्रसादी के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।
कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, बनवारी लाल खंडेलवाल, जितेंद्र पाराशर, जमना लाल सोनी, त्रिलोक बंधु, दीपेंद्र सिंह परिहार, पंटू व्यास, टीकू रामजी, मीठा लाल सोनी, राजू सिंह परिहार, अशोक कुमार सोनी, राकेश कुमार, सूरज सिंह राजपुरोहित, सीताराम पाराशर, देवी सिंह बडगुजर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

