पोकरण: राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 11 बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप पारीक ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी सात दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. झवर राम ने विधायक महोदय का श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने छात्राओं को अपने कार्यों में निष्ठा रखने, महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और सफलता के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशा मुक्ति शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर समाज को नशे से मुक्त रहने का संदेश दिया और प्लास्टिक प्रदूषण हटाने के लिए श्रमदान का शुभारंभ किया। विधायक ने प्रत्येक छात्रा से व्यक्तिगत परिचय भी लिया।
प्राचार्य डॉ. झवर राम ने छात्राओं के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधायक के जनकल्याण कार्य की सराहना की और समय-समय पर मार्गदर्शन की प्रार्थना की। सहायक आचार्य गणेश प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य श्री रामनिवास बिश्नोई, श्री जगराम प्रजापति, श्री प्रदीप परिहार, अन्य शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ, NCC के कैडेट्स और एनएसएस की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

