कुलदीप छंगाणी
पोकरण के केलावा गांव में गुरुवार को मारकर काटे गए एक गोवंश का अवशेष मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थित पैदा हो गई । घटना स्थल के वीडियो सामने आने के बाद गोवध का मामला लोगों में चर्चा का विषय बन गया । शुक्रवार को हिंदू संगठनों की बैठक आयोजित हुई जिसमें पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी , पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, सांग सिंह भाटी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे । बैठक में शनिवार को पोकरण के बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया तो वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करवाने की बात कही गई ।

पुलिस ने 7 लोगों को किया दस्तयाब ,तीन को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर केलावा गांव में संचालित एक घर से मृत गोवंश के अवशेष बरामद किए है और बताया जा रहा है कि इस जगह से क्षेत्र में अवैध रूप से गौ मांस बेचा जाता था । पुलिस ने इस आरोप में। गफ्फार खान पुत्र नेक मोहम्मद , मुराद अली पुत्र गफ्फार खान , मोहम्मद शरीफ उर्फ कालू खान पुत्र बरकत अली को गिरफ्तार किया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट शॉप को बंद करवाने के लिए नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को आदेशित किया जिसके बाद 19 मीट शॉप को सीज किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौ हत्या से जुड़े इस पूरे रैकेट में नगरपालिका पोकरण के एक पार्षद का नाम भी शामिल है और उस पार्षद ने इन आरोपियों को बचाने का प्रयास भी किया था शहर में चर्चा है कि पुलिस ने इस पार्षद को दस्तयाब भी किया है । पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी को मीडिया ने जब इस पार्षद को लेकर सवाल पूछा कि भाजपा से जुड़े एक पार्षद का नाम सामने इस कृत्य में सामने आ रहा है तो विधायक ने कहा कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा मामले की जांच होने के बाद सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

