पादूकलां।
कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम परिसर में बने शनि भगवान मंदिर में शनिवार को आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। महामंडलेश्वर संतदास जी महाराज एवं महंत राधादास जी त्यागी महाराज के सान्निध्य में भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।
शनिवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने शनि मंदिर की चौखट पर मत्था टेककर अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और कष्ट निवारण की कामना की। मान्यता है कि सच्चे मन से शनिदेव की आराधना करने से जीवन की बाधाएं और दोष शांत होते हैं।
पूजन के दौरान भगवान शनिदेव को काला उड़द, काले तिल एवं तेल अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भारी भीड़ रही। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

