श्रीगंगानगर | संवाददाता: साहब राम
श्री गंगानगर स्थित अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव की रौनक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य बलवंत सिंह चौहान, नोजगे स्कूल के एमडी पी.एस. सूदन, नोजगे स्कूल के कार्यकारी निदेशक राजेश धीगड़ा, भमर एलसी गीदा शिक्षण एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ट्रस्टी मंजू गीदड़ा, सचिव पीयूष गीदड़ा, प्रबंध समिति की सदस्या मोनिका जैन, निदेशक ओ.पी. गुप्ता एवं संयुक्त निदेशक डॉ. एस.के. मंगल उपस्थित रहे।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने नृत्य, संगीत, फैन्सी फैशन शो, योगा नृत्य सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और छात्राओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता को उजागर किया।
मेधावी छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कुल मिलाकर अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज का यह वार्षिकोत्सव शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने वाला यादगार आयोजन रहा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

