सूरतगढ़।
सूरतगढ़ कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी सीजन 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष किसानों से गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू की जाएगी, जबकि किसानों के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बिना पंजीयन के गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी।
इस बार किसानों को गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाएगा। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।
सरकारी खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से इस बार मंडी को दो जोन में विभाजित किया गया है। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से जोन का निर्धारण किया गया, जिसमें ब्लॉक A में RSFCSC तथा ब्लॉक B में FCI द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी।
बैठक में मंडी सचिव विकास सहारण, तहसीलदार विनोद कड़वासरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

