Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरसरदार सिंह की ढाणी में विराट हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन, कार्यकर्ताओं...

सरदार सिंह की ढाणी में विराट हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

भणियाणा आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के तहत सोमवार को सरदार सिंह की ढाणी में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संग्राम पूरी जी के मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन आगामी 8 फरवरी को संग्राम पूरी मंदिर परिसर, सरदार सिंह की ढाणी (भणियाणा) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें साधु-संतों सहित समस्त हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सम्मेलन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर इससे पूर्व शुक्रवार को मंदिर परिसर में विभिन्न हिन्दू संगठनों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। गठित टीमें क्षेत्र के आसपास के गांवों व ढाणियों में घर-घर संपर्क कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं।

इन टीमों द्वारा पीले चावल वितरित कर पुरुषों व मातृ शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सरदार सिंह की ढाणी, भीलों की ढाणी, तेजमालपुरा, सुथारों की ढाणी, मोकम सिंह की ढाणी तथा जयचंद भाटी की ढाणी में संपर्क कर पोस्टर विमोचन किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ता:
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दमाराम जी, भंवर सिंह जी, संतोष जी, रामसिंह, शेरभारती, लक्ष्मण महाराज, गजेंद्र सिंह, तगाराम, विनोद, शिवदान सिंह, सवाई सिंह, हीराराम, राणाराम, रावत राम, घेवर सिंह, धन सिंह, सांग सिंह, प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह, जबर सिंह, राम सिंह, तार सिंह सहित अनेक हिन्दूवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments