Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानपोकरण प्रेस क्लब का गठन, अखिलेश दवे अध्यक्ष, दीपक सोनी उपाध्यक्ष, किशोर...

पोकरण प्रेस क्लब का गठन, अखिलेश दवे अध्यक्ष, दीपक सोनी उपाध्यक्ष, किशोर सोलंकी सचिव व कपिल नागौरा कोषाध्यक्ष नियुक्त

पोकरण।
स्थानीय पत्रकारों के हितों को सशक्त करने और पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को थार क्रॉनिकल कार्यालय में पोकरण प्रेस क्लब का गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में अखिलेश दवे को अध्यक्ष, दीपक सोनी को उपाध्यक्ष, किशोर सोलंकी को सचिव तथा कपिल नागौरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार मनोहर जोशी एवं जुगल बिस्सा को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही गिरिराज छंगाणी को प्रेस क्लब का मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया गया

इस अवसर पर सुरेन्द्र केवलिया, कुलदीप छंगाणी, चंद्रशेखर दवे, नरेश पालीवाल सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने प्रेस क्लब के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश दवे ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को एक सशक्त, निष्पक्ष और पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित मंच बनाया जाएगा। बैठक में आपसी सहयोग, एकजुटता और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments