सूरतगढ़। वीर तेजाजी जाट संस्थान, सूरतगढ़ में शनिवार को महान किसान नेता सर छोटू राम की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में सर छोटू राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनलाल डेलू ने सर छोटू राम के किसान हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम ने किसानों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और शोषण के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया, जिससे किसान समाज को नई दिशा मिली।

इस दौरान भागीरथ जाखड़ ने जानकारी दी कि वीर तेजाजी जाट संस्थान परिसर में मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने सूरतगढ़ परिक्षेत्र के समस्त जाट समाज से इस विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में सुनील बाबल, राजपाल नाडर, ओमप्रकाश सहारण, सुनील मुंड, महेंद्र भादू, रामेश्वर गोदारा, श्योपतराम सियाग, हंसराज भादू, श्रवण भादू, गोपाल लेघा, रामेश्वर जाखड़, श्रवण थालौड़, चेतराम चाहर, सोहनलाल थोरी, विनोद गोदारा, रावताराम भादू, भादर जयानी, रणजीत भादू, देव ज्यानी, गिद्दाराम बेनीवाल, भूप सिंह सेवदा, ओमप्रकाश नेहरा, राजेंद्र चाहर, किशन झुरिया, रवि भादू, रामपाल कस्वा, प्रकाश सहारण, दिलीप भादू, सुभाष भूकर, अनुराग भांभू, गोपाल खिलेरी, महावीर खालिया, विनोद भूकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

