पोकरण: गोमट के ठेके की शराब जैसलमेर रोड के गोदाम से बेची जा रही, हाईवे पर खुलेआम संचालन

पोकरण। क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नियमों की खुली अवहेलना करते हुए गोदाम को ही शराब के ठेके में तब्दील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोमट का अधिकृत शराब ठेका रामदेवरा रोड स्थित गोमट गांव में संचालित है, लेकिन इसके बावजूद जैसलमेर रोड पर स्थित एक गोदाम से खुलेआम शराब बेची जा रही है।

गोमट गांव के बाहर पुलिया के नीचे स्थित यह अधिकृत शराब ठेका है, जबकि संबंधित गोदाम दूसरी जगह संचालित बताया जा रहा है, जहां से बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

गोमट गांव में अधिकृत ठेका, लेकिन बिक्री दूसरे स्थान पर

गोमट गांव (रामदेवरा रोड) पर अधिकृत शराब ठेका संचालित है। वहीं दूसरी ओर जैसलमेर रोड पर उसी ठेके से संबंधित एक गोदाम बनाया गया है, जहां से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। दोनों स्थानों के बीच लगभग 4 किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है।

गूगल एअर्थ से गोमट स्थित शराब की दुकान से जैसलमेर रोड स्थित गोदाम की दूरी नापते हुवे का स्क्रीन शार्ट

गोदाम को ही बना दिया शराब का ठेका

जैसलमेर रोड स्थित त्रिलोचना होटल के सामने बने इस गोदाम पर ऊपर अंग्रेजी में “English Wine & Beer Shop” लिखकर इसे दुकान के रूप में संचालित किया जा रहा है। जबकि यह स्थान केवल गोदाम के उपयोग के लिए बताया जा रहा है। दिनभर यहां ग्राहकों की आवाजाही रहती है और खुलेआम शराब बेची जा रही है।

जैसलमेर रोड पर स्थित गोमट ठेके से संबंधित यह गोदाम, जहां से शराब की बिक्री होने की बात सामने आई है

हाईवे के पास नियमों की अनदेखी

यह गोदाम मुख्य मार्ग और हाईवे के पास स्थित है, जिससे यहां शराब बिक्री को लेकर नियमों की अनदेखी साफ नजर आ रही है। बावजूद इसके बिना किसी रोक-टोक के यहां संचालन जारी है।


जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं, मिलीभगत के आरोप

स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि गोमट गांव में अधिकृत ठेका संचालित होने के बावजूद जैसलमेर रोड के गोदाम से बिक्री की जानकारी अधिकारियों को है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप भी उठ रहे हैं।


समाज पर पड़ रहा असर

इस तरह खुलेआम शराब बिक्री से स्थानीय सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। खासकर युवाओं में इसकी आसान उपलब्धता और सार्वजनिक स्थानों के आसपास बिक्री को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।


कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। यदि गोदाम से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है तो उसे तुरंत बंद कराया जाए।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Google search engine

Leave a Reply