पोकरण
पोकरण नगरपालिका ने अपनी बेशकीमती जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाकर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। नगरपालिका को मिली सूचना के आधार पर अतिक्रमण दस्ते की टीम मौके पर पहुँची और जमीन पर बने कच्चे-पक्के मकान तथा टिन शेड को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्यवाही में अधिशाषी अधिकारी श्री झब्बर सिंह चौहान एवं सभी कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
नगरपालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार से नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण न करें। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और नगरपालिका की जमीन सुरक्षित रहेगी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

