Monday, October 27, 2025
Homeराजस्थानसूरतगढ़: भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की, पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी...

सूरतगढ़: भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की, पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

सूरतगढ़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूरतगढ़ की चोपड़ा धर्मशाला में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने की।
इस दौरान नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, राजियासर मंडल अध्यक्ष विकास शेखावत, जैतसर मंडल अध्यक्ष सुभाष सुथार, बिरवाना मंडल अध्यक्ष गोपाल लेघा एवं बाबा मंडल अध्यक्ष कप्तान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के तहत होने वाली विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता एवं सेवा पखवाड़ा सहसंयोजक तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल ने प्रस्ताव रखा।

मुख्य वक्ता ने सेवा कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments