Sunday, January 18, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरलोक देवता बाबा रामदेव नेत्र कुंभ की तैयारियां पूर्ण, गांव-गांव और विद्यालयों...

लोक देवता बाबा रामदेव नेत्र कुंभ की तैयारियां पूर्ण, गांव-गांव और विद्यालयों में जागरूकता अभियान तेज

📍 पोकरण, जैसलमेर

लोकदेवता बाबा रामदेव जी के रामदेवरा मेले के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन ‘सक्षम’ द्वारा आयोजित नेत्र कुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन 1 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को नेत्र जांच एवं जागरूकता की सेवाएं दी जाएंगी।

कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक स्वरूप दान, प्रबंध प्रमुख सुरेश मेवाड़ा और महासचिव खेताराम लीलड़ की निगरानी में लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।


गांव-गांव, विद्यालय-विद्यालय जागरूकता अभियान

जिला सचिव दमाराम माली ने जानकारी दी कि नेत्र कुंभ को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जयकिशन दवे के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की टीमें विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूलों का दौरा कर रही हैं।

🔹 पहली टोली ने किया दौरा:

  • CBEO कार्यालय, भणियाणा
  • रा.उ.मा.वि. सरदार सिंह की ढाणी
  • रा.उ.प्रा.वि. जसवंतपुरा
  • आदर्श विद्या मंदिर, सांकड़ा
  • रा.उ.मा.वि. सांकड़ा
  • महात्मा गांधी उ.प्रा.वि., सांकड़ा
  • रा.उ.मा.वि. लूणा, भैसड़ा, राजगढ़
  • जगदम्बा पब्लिक स्कूल, राजगढ़

🔹 दूसरी टोली पहुंची:

  • बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छायण
  • चिड़ियनाथ जी का धूना, लोहारकी
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरड़ाना
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजासर
  • रा.उ.मा.वि. केके बास, पोकरण

🔹 तीसरी टोली गई:

  • रा.उ.मा.वि. पदमपुरा, प्रभुपुरा
  • रा.प्रा.वि. गड़ी चंपावत
  • लिटिल ड्रीम्स स्कूल, फलसूंड
  • मुख्य बाजार, फलसूंड
  • भिखोड़ाई, भणियाणा
  • शिव मंदिर, भणियाणा

टीम का उत्साह और संकल्प

इस जन-जागरूकता अभियान में देवी सिंह भणियाणा, संतोष पालीवाल, घनश्याम माली, गजेंद्र सिंह भणियाणा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र धाकड़, प्रवीण, सवाई सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेत्र कुंभ न केवल आंखों की जांच और उपचार का अवसर है, बल्कि जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास भी है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments