जैसलमेर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया।
भवनों की सुरक्षा जांच के लिए किया गया अवकाश
इस तीन दिवसीय अवकाश के दौरान सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी भवनों की गहन संरचनात्मक स्थिरता, छत, शौचालय, प्रवेश द्वार, चारदीवारी और अन्य भौतिक सुविधाओं की जांच की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस निरीक्षण कार्य को समयबद्धता और गंभीरता से पूरा करें और जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें।
यह भी खबरें आप के लिए….👇
- महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम में बालाजी भजन का भव्य विमोचन, गूंजे जयकारे
- पोकरण में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
- बड़ली नाथूसर में बिजली विभाग का कैंप, 25 कनेक्शन काटे, 4.30 लाख की वसूली
- जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 27 को ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
- वैश्विक संकट के बीच जैसलमेर में गैस व ईंधन आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में, जिला कलक्टर ने की समीक्षा
जिला कलक्टर का बयान: “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि”
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह सर्वेक्षण इसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होंने सभी शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्राचार्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम विकास अधिकारियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

