Monday, January 19, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरमोतियाबिंद हटाकर “तीसरी आंख” का सफल ऑपरेशन, रामदेवरा में फिर सक्रिय हुई...

मोतियाबिंद हटाकर “तीसरी आंख” का सफल ऑपरेशन, रामदेवरा में फिर सक्रिय हुई CCTV निगरानी व्यवस्था

रामदेवरा | जैसलमेर रिपोर्टर: लक्ष्मण राम

धार्मिक नगरी रामदेवरा में सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल की गई है। लंबे समय से खराब पड़े ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया गया है। क्षेत्र में आधे से अधिक कैमरे तकनीकी खराबी के कारण बंद थे, जिससे निगरानी व्यवस्था कमजोर हो गई थी। अब सभी कैमरे मरम्मत के बाद पूर्ण रूप से कार्यशील कर दिए गए हैं, जिसे स्थानीय स्तर पर “तीसरी आंख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन” कहा जा रहा है।

बीते दिनों चोरी और लूट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और ग्राम पंचायत ने संयुक्त रूप से इस व्यवस्था को फिर से मजबूत करने का निर्णय लिया। तकनीकी टीम की मदद से कैमरों की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए, जिससे पूरे कस्बे में निगरानी का दायरा दोबारा सक्रिय हो सका।

अब रामदेवरा के प्रमुख मार्गों, गलियों, बाजार क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

सीसीटीवी निगरानी के पुनः शुरू होने से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा, वहीं आम नागरिकों, दुकानदारों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। इससे रामदेवरा की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत करते हुए ग्राम पंचायत और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से धार्मिक नगरी की शांति, सुरक्षा और प्रतिष्ठा बनी रहेगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments