Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में विकास संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 18वें दिन भी जारी...

सूरतगढ़ में विकास संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 18वें दिन भी जारी कार्मिक अनशन

सूरतगढ़ | थार क्रॉनिकल ब्यूरो

सूरतगढ़ के वार्ड संख्या 3 और 26 के निवासियों को कानूनी मालिकाना पट्टा दिलाने की मांग को लेकर सूरतगढ़ विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। समिति के बैनर तले जारी कार्मिक अनशन सोमवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

मंगतूराम वर्मा बैठे कार्मिक अनशन पर

सोमवार को आंदोलन के तहत मंगतूराम वर्मा ने कार्मिक अनशन की कमान संभाली। इस अवसर पर समिति सचिव झंडा सिंह, प्रवक्ता राधेश्याम उपाध्याय, रामेश्वर घामू, लेखराज सिंधी, पलाराम वर्मा, विनोद गोदारा, सुशील वर्मा एवं जलाल खान ने मंगतूराम वर्मा को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया और आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।

पट्टा नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा – झंडा सिंह

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए समिति सचिव झंडा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक वार्ड 3 और 26 के निवासियों को उनका वैधानिक मालिकाना अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन और कार्मिक अनशन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र एवं न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

समिति प्रवक्ता राधेश्याम उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही वार्ड 3 और 26 के साथ न्याय नहीं किया गया, तो समिति का प्रतिनिधिमंडल स्वयं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देगा।

धरना स्थल पर उमड़ा जनसमर्थन

आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। इनमें किसान नेता अमित कल्याणा, बजरंग जोशी, अमर सिंह राठौड़, मदन सोलेरा, पूर्व पार्षद चेतन सोनगरा, मनोज वर्मा, भवानी सिंह, कुलदीप, मुन्ना, लाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह संघर्ष केवल पट्टों का नहीं, बल्कि हक और सम्मान की लड़ाई है, और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments