Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरदिनदहाड़े रामदेवरा में लाखों की लूट, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लेकर...

दिनदहाड़े रामदेवरा में लाखों की लूट, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लेकर फरार हुए बदमाश

स्थान: रामदेवरा, जैसलमेर रिपोर्टर: लक्ष्मण राम


रेलवे स्टेशन रोड पर सनसनी, बाइक सवार लुटेरे फरार
धार्मिक नगरी रामदेवरा में सोमवार सुबह दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे टिकटों की राशि बैंक में जमा करवाने जा रहे एक निजी फर्म के कर्मचारी से अज्ञात बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे घटित होना बताई जा रही है।


करीब 5.79 लाख रुपये की बताई जा रही लूटी गई राशि
पीड़ित युवक ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह एक निजी फर्म के लिए रेलवे टिकटों की कलेक्शन राशि एकत्र कर बैंक में जमा करवाता है। सोमवार सुबह वह करीब 5 लाख 79 हजार 640 रुपये से भरा बैग लेकर SBI बैंक जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।


ASP प्रवीण सैन ने किया मौके का निरीक्षण
दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात की सूचना मिलते ही रामदेवरा पुलिस सक्रिय हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार सैन भी रामदेवरा थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बैंक मार्ग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच जारी
घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक रामदेवरा पुलिस थाने में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। बीच सड़क पर हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में भय का माहौल है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments