Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरगांव-गांव पहुंच रही राज्य सरकार की उपलब्धियों की गूंज

गांव-गांव पहुंच रही राज्य सरकार की उपलब्धियों की गूंज

रामदेवरा (जैसलमेर)। रिपोर्ट : लक्ष्मण राम


राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “2 साल: नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान” अभियान के तहत जैसलमेर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में 13 दिसंबर से संचालित विकास रथों को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गांव-गांव पहुंच रहे इन विकास रथों का ग्राम पंचायतों में पारंपरिक पूजा-अर्चना, ढोल-थाली और उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वागत किया जा रहा है।


पोकरण विधानसभा के रामदेवरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत सादा एवं लोहारकी में विकास रथ पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान जिला संगठन सह प्रभारी नथमल पालीवाल तथा रथ प्रभारी एवं जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा रामदेवरा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह तंवर, रथ दिवस प्रभारी उमेद सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देरावर सिंह तंवर, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, बूथ अध्यक्ष डूंगर सिंह, कान सिंह, पूर्ण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की विगत दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो प्रस्तुतियों के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क एवं आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल रूप में आमजन तक पहुंचाई जा रही है।


विकास रथों के आगमन से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण रथों के पास एकत्र होकर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है तथा योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंच रही है।
यह अभियान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच, पारदर्शी कार्यप्रणाली और समावेशी विकास का परिचायक बनकर उभर रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments