Monday, October 27, 2025
Homeजिला वार खबरेनागौरलाम्पोलाई में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक गोपाल आर्य का स्वागत

लाम्पोलाई में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक गोपाल आर्य का स्वागत

पादूकलां/लाम्पोलाई

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य सोमवार को मेड़ता जिले के प्रवास पर पहुंचे। ग्राम पंचायत लाम्पोलाई में स्थानीय ग्रामीणों ने उनका परंपरागत साफा और मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहनराज और त्रिलोकचंद उपाध्याय ने विशेष तौर पर उनका सम्मान किया।

समारोह में प्रांत संयोजक अंगद विश्नोई (जोधपुर), विभाग संयोजक गेनाराम गुरु (नागौर), जिला संयोजक सत्येन्द्र प्रकाश तिवाड़ी (मेड़ता) तथा पेड़ उपक्रम प्रमुख रामचन्द्र पिचकिया मौजूद रहे।

अपने संबोधन में गोपाल आर्य ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। जल, जंगल और जमीन को बचाना आने वाली पीढ़ियों का सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण, वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

आर्य ने स्पष्ट किया कि संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और पोषण भी जरूरी है। घर-घर तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना और औषधीय पौधों के महत्व को स्थापित करना इस अभियान का लक्ष्य है।

जिला संयोजक सत्येन्द्र प्रकाश तिवाड़ी ने बताया कि मेड़ता जिले में सैकड़ों गांवों में वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं। अब “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। वहीं पेड़ उपक्रम प्रमुख रामचन्द्र पिचकिया ने कहा कि युवाओं की टोली तैयार की जा रही है, जो पौधारोपण के साथ उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएगी।

समारोह में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामकिशोर पंचारिया, राजाराम सांगवा, रामनारायण राव, आशीष दायमा, रणजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments