Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीभोजासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद,...

भोजासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद, रामलाल गिरफ्तार

फलोदी जिले की भोजासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने विशेष टीम की मदद से की गई कार्रवाई में 5 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को जिला विशेष टीम और भोजासर थाना पुलिस ने सयोजनात्मक कार्रवाई करते हुए भोजासर थाना क्षेत्र के सियोलनगर इलाके में दबिश दी। इस दौरान आरोपी रामलाल के घर से 05 किलो 809 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामलाल के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मादक पदार्थों की तस्करी और भंडारण पर रोकथाम के लिए जिलेभर में पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments