फलोदी
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में 33वीं रैंक प्राप्त करने के बाद पहली बार फलोदी पहुंचने पर मयंक पुरोहित का शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्करणा समाज फलोदी, पुष्करणा सखी संस्थान, ध्येय कोचिंग क्लासेज, वृक्ष मित्र संस्था और श्रीकल्याण राय भजन मंडली की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
समाज के लोगों ने मयंक पुरोहित का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी खुशी व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि मयंक पुरोहित की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे।
इस अवसर पर मयंक पुरोहित ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और परिवार के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मयंक पुरोहित को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

