Monday, February 16, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीफलोदी में पुत्र रत्न प्राप्ति पर अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 7...

फलोदी में पुत्र रत्न प्राप्ति पर अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्त संग्रहित

फलोदी में सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। भानु सेवा संस्थान के अध्यक्ष कमलेश कुमार मेघवाल ‘शिवाय’ को पुत्र रत्न की प्राप्ति के शुभ अवसर पर राजकीय चिकित्सालय फलोदी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर कुल 7 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदाताओं ने दिखाई सेवा भावना

शिविर में स्वयं कमलेश कुमार मेघवाल ने 23वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं प्रेम कुमार ने 37वीं बार, आसुलाल मेघवाल ने 12वीं बार, खुशाल परिहार ने 7वीं बार तथा रमन चौहान ने 8वीं बार रक्तदान किया। धन्नाराम खीचन एवं रमेश जयपाल ने प्रथम बार रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया।

गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रकाश चौहान, जगदीश भाटिया, रोहित कुमार, नरेंद्र पन्नू, अजय कुमार, गोपालराम, रविशंकर, सुनील कुमार, नरेश कुमार, अजय कटारिया, अध्यापक कैलाश कडेला, प्रकाश लीलावत, अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

खुशियों को सेवा से जोड़ने की अपील

कार्यक्रम के अंत में कमलेश कुमार मेघवाल ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि जीवन के विशेष अवसर—जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य खुशियों—को रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों के साथ मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दें।

रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि खुशियों को सेवा के साथ जोड़कर समाज में नई प्रेरणा दी जा सकती है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments