पादूकलां कस्बे में पद्मश्री से सम्मानित जैन संत आचार्य मद विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज का साधु-संतों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया।
आचार्यश्री का स्वागत रिया बड़ी प्रधान प्रतिनिधि मदन गोरा के निवास पर श्रद्धा भाव से किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
धर्मसभा में दिया धर्म और संयम का संदेश
तेरापंथ भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्यश्री ने धर्म, संयम, सदाचार और सेवा भाव का संदेश देते हुए समाज को आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और नैतिक जीवन ही समाज को मजबूत बनाते हैं।
जैन मंदिर में दर्शन और जीर्णोद्धार को लेकर निर्देश
धर्मसभा उपरांत आचार्यश्री ने विमलनाथ जैन मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर का अवलोकन किया तथा जीर्णोद्धार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुजारी विनोद कुमार हटिया ने विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न करवाई।
बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित
इस अवसर पर लोकपाल भंडारी, कुशल राज छाछेड़, शांतिलाल, विमल, रविंदर आंचलिया जैन, सुभाष छाछेड़, हरीश सोनी, मुन्नालाल सोनी, मुरलीधर सोनी, रामकिशोर तिवाड़ी, उमराज सेन, संतोष सेन, चांदमल चोरडिया, राजेंद्र टेलर, कचरूलाल टेलर, उगमराज सेन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ एवं आशीर्वचन के साथ हुआ। प्रातः आचार्यश्री ने टेहला ग्राम की ओर विहार किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति और धार्मिक जागृति की कामना के साथ विदाई दी।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

