रियांबड़ी, नागौर (राजस्थान)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता की सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशानुसार सथाना कलां स्थित शहीद इनायत खां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पीएलवी जुगल सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों से अवगत कराते हुए सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया।
बाल विवाह दंडनीय अपराध, सूचना देना नागरिक का कर्तव्य
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। पीएलवी जुगल सिंह सोलंकी ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। ऐसे मामलों की सूचना देकर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
नालसा हेल्पलाइन 15100 व मौलिक अधिकारों की जानकारी
विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मूल कर्तव्यों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता से ही समाज में न्याय और समानता की भावना मजबूत होती है।
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रुधाराम राङ, उपप्रधानाचार्य आरिफ मोहम्मद भाटी, महेश सिंह, उम्मेद सिंह, सुरेन्द्र सिंह सांदू, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ब्लॉक अध्यक्ष धर्माराम तेतरवाल, मोतीलाल, रामनिवास गढ़वाल, नेमाराम गारू, दीपक शर्मा, प्रदीप भामू, जस्साराम लोरा, अर्जुनराम बेरवाल, हनुमानराम गर्वा सहित विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

