जोधपुर, राजस्थान : अभिषेक सैन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा जोधपुर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज की विशेष कृपा तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, वरिष्ठ मार्गदर्शक भागीरथ पिलानिया एवं संगठन महामंत्री राजस्थान अशोक योगी के मार्गदर्शन में लक्ष्मण प्रजापत को अखिल भारतीय हिंदू महासभा, राजस्थान का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समाजसेवा में सक्रिय भूमिका
समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय लक्ष्मण प्रजापत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच एक मसीहा के रूप में पहचाने जाते हैं। सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सशक्त और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
प्रदेशभर में खुशी का माहौल
इस नियुक्ति के बाद जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनहितकारी कार्य करेगा।
सनातन चेतना को नई ऊर्जा
जोधपुर से मिली यह उपलब्धि प्रदेशभर में सनातन चेतना और सामाजिक जागरूकता को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

