Tuesday, February 17, 2026
Homeराजस्थानमकराना में सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल, नगर परिषद की कार्रवाई के विरोध...

मकराना में सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल, नगर परिषद की कार्रवाई के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन

स्थान: मकराना, राजस्थान
रिपोर्टर: अब्दुल सलाम

मकराना शहर के गौड़ाबास, सदर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े सब्जी और फल के ठेलों को नगर परिषद द्वारा जब्त किए जाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने हड़ताल कर दी। व्यापारियों ने सब्जी बाजार बंद रखकर एसडीएम कार्यालय तक पैदल रैली निकाली और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ठेले और सब्जियां जब्त करने का आरोप

व्यापारियों का आरोप है कि शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारी ट्रैक्टर के साथ पहुंचे और कई विक्रेताओं के ठेले जब्त कर लिए। ठेलों पर रखी सब्जियां और फल भी जब्त किए गए। विक्रेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान काफी सब्जियां लात-हाथों से कुचलकर नष्ट कर दी गईं।

बिना सूचना कार्रवाई का आरोप

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इस कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई लिखित आदेश या पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे उनमें भारी रोष है। उनका कहना है कि यदि सब्जी मंडी को स्थानांतरित करना या ठेलों पर प्रतिबंध लगाना है तो पहले उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

ज्ञापन में रखी गई मांगें

ज्ञापन में व्यापारियों ने जब्त किए गए ठेले और बची हुई सब्जियों को तुरंत वापस करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में बिना पूर्व सूचना इस तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments