Sunday, February 15, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरपीएम श्री राजकीय विद्यालय बागावास में संविधान कक्ष का उद्घाटन, वार्षिक उत्सव...

पीएम श्री राजकीय विद्यालय बागावास में संविधान कक्ष का उद्घाटन, वार्षिक उत्सव ‘धरोहर’ धूमधाम से आयोजि

मेड़ता सिटी, नागौर

पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागावास में वार्षिक उत्सव ‘धरोहर’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू तथा अति विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन शोभा लाहोटी ने विद्यालय में निर्मित संविधान कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में विद्यालय विकास के लिए कई घोषणाएं भी की गईं। विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने विद्यालय में टीन शेड और रसोई घर निर्माण की घोषणा की, वहीं नगरपालिका चेयरमैन शोभा लाहोटी ने विद्यालय प्रांगण में सीसी ब्लॉक लगाने की घोषणा की। टाटा मोटर्स चेयरमैन सुशीला बिश्नोई ने वाटर कूलर देने तथा पार्षद सुनील पंवार ने कंप्यूटर व प्रिंटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। नंदलाल तोषनीवाल फाउंडेशन, कोलकाता द्वारा जल मंदिर निर्माण की घोषणा की गई।

विद्यालय संस्था प्रधान निरमा बिश्नोई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और आवश्यकताओं की जानकारी दी तथा स्टाफ और सहयोगियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन पंकज दाधीच ने किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments