सूरतगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्त मंडली सूरतगढ़ द्वारा शनिवार को भगवान भोलेनाथ की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां आरती के बाद ध्वज दिखाकर नगर फेरी को रवाना किया गया।
शोभायात्रा राठी स्कूल, पुराना बस स्टैंड, सुभाष चंद्र बोस चौक, महाराणा प्रताप चौक, भगत सिंह चौक और भारत माता चौक सहित नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शिव-पार्वती विवाह की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।

बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भजन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि रविवार रात्रि 9:15 बजे गणेश मंदिर धाम में जागरण तथा सोमवार सुबह 10 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

