Sunday, February 15, 2026
Homeराजस्थाननशे के खिलाफ चौपाल अभियान आयोजित, युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

नशे के खिलाफ चौपाल अभियान आयोजित, युवाओं को जागरूक करने का आह्वान

सूरतगढ़। शहर के वार्ड 17, 18 व 32 स्थित आरसीपी खेल मैदान में नशे के खिलाफ चौपाल अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक प्रतीक मील ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों व नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

सिटी थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ियों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे व असामाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

चौपाल में राजस्थान वाल्मीकि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कल्याणा सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments