Sunday, February 15, 2026
Homeजिला वार खबरेफलोदीदशनाम गोस्वामी समाज ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प, सामाजिक कार्यक्रमों में...

दशनाम गोस्वामी समाज ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प, सामाजिक कार्यक्रमों में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध

फलोदी : विनोद प्रजापत

फलोदी जिला मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को दशनाम गोस्वामी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सामराऊ लाल गिरी जी धूणा के गादिपति तथा श्रीदत ग्रामीण मंडल फलोदी के महंत वृहस्पति गिरी के सानिध्य में संपन्न हुई।

समाज में नशा प्रवृत्ति छोड़ने का लिया संकल्प

बैठक में समाज में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई और सर्वसम्मति से नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया। समाज बंधुओं ने निर्णय लिया कि शादी समारोह, भंडारा और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अफीम, डोडा, शराब सहित अन्य नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आर्थिक बचत और विकास पर जोर

महंत वृहस्पति गिरी ने बताया कि सरकार और प्रशासन भी नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं, ऐसे में समाज को आगे बढ़ाने के लिए नशा छोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति से समाज अनावश्यक आर्थिक खर्च से बचेगा और विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा।

बैठक में श्री ग्रामीण दत मंडल फलोदी के दशनाम गोस्वामी समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments