Sunday, February 15, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरजसनगर के शिव मंदिर के बाहर गंदगी और कीचड़, सफाई नहीं होने...

जसनगर के शिव मंदिर के बाहर गंदगी और कीचड़, सफाई नहीं होने से श्रद्धालु परेशान

रियांबड़ी, नागौर

रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के जसनगर कस्बे स्थित पौराणिक शिव मंदिर के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के बाहर कीचड़ और कचरा जमा होने से आने-जाने में भी कठिनाई हो रही है, जिससे धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

सेवा समिति ने जताई नाराजगी

नीलकंठ महादेव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद सोनी एवं संयोजक कानाराम बडियासर ने बताया कि मंदिर के बाहर काफी गंदगी और कीचड़ फैला हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कस्बे की सफाई व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के आसपास भी सफाई नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शीघ्र सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments