Monday, February 16, 2026
Homeराजस्थानश्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय जोबनेर में ‘फिट इंडिया’ के तहत भव्य...

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय जोबनेर में ‘फिट इंडिया’ के तहत भव्य खेल व फिटनेस कार्यक्रम आयोजित

जोबनेर | संवाददाता

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर के खेल स्टेडियम में रविवार प्रातः ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत भव्य एवं उत्साहपूर्ण खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. नरेंद्र द्वारा किया गया।

योग, जुम्बा और दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान योग, जुम्बा, लंबी कूद तथा एथलेटिक्स की 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में ऊर्जा और उमंग का माहौल बना रहा।

विद्यार्थियों को दिया फिटनेस का संदेश

डॉ. नरेंद्र ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और शारीरिक सक्रियता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और जीवन में सफलता के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है।

फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में रहा सफल

यह आयोजन विद्यार्थियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments