📍 बौंली (सवाई माधोपुर) 🖊️ रिपोर्ट: दीपक गिरी
बौंली में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत भाजपा मंडल बौंली द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छायादार और औषधीय कुल 1111 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।
पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रधान आवास के पास देव वाटिका में किया गया, जो कि भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, हरियालो राजस्थान के जिला संयोजक भरत मथुरिया, प्रधान कृष्ण पोसवाल सहित कई गणमान्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित ने की।

पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पौधों के संरक्षण की शपथ ली। मंडल महामंत्री मगन गुर्जर और मंडल मंत्री राहुल मंगल ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण को लेकर भाजपा की गंभीरता को दर्शाता है।
जनभागीदारी रही शानदार
इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, सभी मंडल मोर्चों, बूथ अध्यक्षों, महिला व युवा शक्ति, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी निभाई।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.