सूरतगढ़/राजपुरा पीपेरन
राजपुरा पीपेरन गांव के ग्रामीणों ने जिप्सम फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री के पास स्थित स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले छोटे बच्चे भी इस धुएं से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर भी इसका असर पड़ रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन देने वालों में युवा नेता हेमराज भादू, हंसराज गुर्जर और लालचंद लोहरा प्रमुख रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जिप्सम फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से निजात दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

