सूरतगढ़, राजस्थान
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन जश्र पैलेस में शुरू हुआ। सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सुझाव साझा किए गए। मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पेंशनर कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष वजीर सिंह ने पेंशन और कर्मचारियों के अधिकारों पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि विधायक डूंगरराम गेदर, हनुमान मील, प्रवीण भाटिया, अनिल धानुका और एसएफआइ जिलाध्यक्ष हरविलास ने शिक्षकों के हितों पर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टाक ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।
आयोजन समिति के संयोजक रामस्वरूप सहारण, सह संयोजक ओमप्रकाश भांभू, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जालप, मंत्री हीरालाल गोदारा और जिला प्रवक्ता रजनीश खन्ना भी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार करना था।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

