स्थान: बयाना
राजकीय महाविद्यालय बयाना में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीप कसाना ने मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा ज्ञापन महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपकर चुनाव जल्द कराने की मांग की।
छात्रसंघ की आवाज़ दब रही – कसाना
ज्ञापन सौंपते हुए दिलीप कसाना ने कहा कि पूर्व व वर्तमान सरकारों के कई नेता छात्रसंघ से ही निकले हैं। लेकिन लगातार चुनाव न होने से छात्रों की समस्याएं न तो सामने आ पा रही हैं और न ही कॉलेज प्रशासन तक उनकी आवाज़ पहुँच पा रही है।

सैकड़ों छात्र-छात्राएं रहे शामिल
इस मौके पर रामकेश, जतिन पाराशर, प्रशांत, कुलदीप, पुण्य, नक्षत्र, सचिन, रामवीर, हर्षित, मोहिनी, वर्षा और रितिका सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आंदोलन की चेतावनी
छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन पूरे राजस्थान में बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। छात्रों ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

