Monday, February 9, 2026
Homeराजस्थानदूदू में दो दिन की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, रहलाना बांध...

दूदू में दो दिन की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, रहलाना बांध टूटा, किसानों की फसलें बर्बाद

स्थान: दूदू
रिपोर्टर: डब्लू गोस्वामी

दूदू क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र के कई बांध और अनिकट ओवरफ्लो हो गए हैं, वहीं रहलाना गांव में बांध टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी गांव में घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तेज बारिश के कारण सिरोही, कल, पारसोली, दादरी, खाटू पूरा सहित कई गांवों में किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। किसान अब पूरी तरह निराश हो गए हैं और सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूदू किसान महापंचायत के जिलाध्यक्ष बलदेव महरिया भी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। किसानों का कहना है कि अगर जल्द मुआवजे की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनका आर्थिक संकट और गहरा जाएगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments