सूरतगढ़। संजय चौधरी
सूरतगढ़ में शुक्रवार शाम एक गंभीर मामला सामने आया, जब विधायक डूंगरराम गेदर के गनमैन भजनलाल ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। वार्ड 41 निवासी अजय सिंह ने इस घटना को लेकर सिटी थाने में परिवाद दर्ज कराते हुए आरोपी गनमैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पानी निकासी के निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विधायक डूंगरराम गेदर शुक्रवार शाम को शहर के विभिन्न वार्डों में बरसाती पानी की निकासी का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड 41 में अजय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किसी बात को लेकर अजय सिंह और विधायक के गनमैन भजनलाल के बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर गनमैन ने अजय सिंह को थप्पड़ मार दिया।
मामला तूल पकड़ता जा रहा
इस घटना के बाद शनिवार को मामला तूल पकड़ गया है। अजय सिंह ने सिटी थाने पहुंचकर पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और गनमैन भजनलाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।
पुलिस ने दी कार्यवाही का आश्वासन
पुलिस ने पीड़ित को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और आमजन ने सरकारी पदाधिकारियों से संयमित व्यवहार की मांग की है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

