पीसांगन (अजमेर)। कस्बे में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों को साफा, तिलक व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है। स्थानीय कला, उद्योग, उत्पाद और व्यापार को प्राथमिकता देकर ही भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं अभियान की राष्ट्रीय संयोजक अलका गुर्जर, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भड़ाना, जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, विधायक रामस्वरूप लांबा, प्रधान दिनेश नायक, जिला संयोजक सुभाष वर्मा तथा मंडल अध्यक्ष बीरम पीपाड़ा उपस्थित रहे। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने युवाओं से स्टार्टअप, कौशल विकास और स्थानीय रोजगार के अवसरों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाओं और युवा वर्ग की उपस्थिति रही।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

