पीसांगन | अजमेर स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन कस्बे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। व्यापारी मोहल्ला, तेलीवाड़ा, पुराने थाने के पास, बजरंग मार्केट, गणगौरी चौक, बस्सी मोहल्ला, नया बाजार, मोची मोहल्ला और चैनपुरा मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पिछले करीब 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने जताई गंभीर परेशानी
लगातार पानी नहीं मिलने से लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पेयजल लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के मौसम में यह स्थिति है तो आने वाली गर्मियों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं।
उपखंड अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई।
इन लोगों की रही मौजूदगी
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद अली कुरेशी, देवेंद्र सेन, पूर्व वार्ड पंच निहाल गोयल, अमजद खान, सिकंदर खान, ओमप्रकाश कुमावत, गणेश छीपा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

