Monday, March 23, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतरागौसेवा समर्पित समाजसेवी अजित अग्रवाल का बालोतरा में शिव भक्त मंडल ने...

गौसेवा समर्पित समाजसेवी अजित अग्रवाल का बालोतरा में शिव भक्त मंडल ने किया सम्मान

स्थान: बालोतरा, राजस्थान

कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) से पधारे गौसेवा को समर्पित समाजसेवी अजित कुमार अग्रवाल का शिव भक्त मंडल बालोतरा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंडल के सदस्यों गणपत बांठिया व अशोक चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल के प्राणपुर, जिला मालदा में स्थित मोतीलाल तेलवारिया गौशाला (दुर्गा मंदिर ट्रस्ट) को चार बीघा जमीन दान की है। इस भूमि पर गौमाता की सेवा के लिए समर्पित कार्य चल रहा है।

समाजसेवी अजित अग्रवाल का स्वागत माला, साफा व श्रीफल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बंगाल में मारवाड़ी समाज द्वारा गौसेवा की कई पहलें चलाई जा रही हैं, जिनमें वे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मंडल द्वारा गौसेवा में योगदान देने वाले अन्य सदस्यों जैसे मोतीलाल चौपड़ा व गौतम चंद सकलेचा का भी अभिनंदन कर शिव भक्त मंडल की सदस्यता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान अशोक चोपड़ा, संजय सालेचा, शांतिलाल (सेजल ग्रुप), भैरुलाल सालेचा, दिनेश गोलेच्छा, विपुल चोपड़ा सहित मंडल के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments