बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान की प्रमुख शाखा कृष्णा खेल संस्थान के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आनंद मेहता को अध्यक्ष चुना है। सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे, उपाध्यक्ष पवन गहलोत, अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित और संरक्षक गौतम चौपड़ा की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

धर्मेन्द्र दवे ने जानकारी दी कि पहले हितेश मुनोत और फिर मुकेश सिंह अध्यक्ष रहे। अब तीसरे अध्यक्ष के रूप में आनंद मेहता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेहता ने सनातन प्रीमियर लीग में विशेष योगदान दिया था और लंबे समय से समाजसेवा व आर्थिक सहयोग में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में संस्थान से 55 सदस्य जुड़े हुए हैं। पिछले दो वर्षों में दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सनातन प्रीमियर लीग का बड़ा टूर्नामेंट भी शामिल है।

नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को सम्मान और बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने आगे भी प्रतियोगिताओं और प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सचिव पद का कार्यभार एक बार फिर दिलीप गुप्ता को सौंपा गया।
सभी सदस्यों ने आनंद मेहता और दिलीप गुप्ता का साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ललित गोयल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़, कुशल ओझा, विजय त्रिवेदी, अमित दवे, नितेश निम्बार्क, जीतेन्द्र मेहता, मनीष गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अवदेश अग्रवाल, नवनीत भाटिया, दीक्षित त्रिवेदी, सुजीत जीरावला, मुकेश मेहता, महेश बाफना, अरुण कुमार, निखिल जोशी, महावीर लूनिया, विशाल पुरी, रामचंद्र अग्रवाल, नवीन बंसल, कनु खत्री, अशोक सेन, मोंटू सुराणा, अंकुर जाट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

