Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतराजिला प्रभारी मंत्री और सचिव ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, क्षतिग्रस्त...

जिला प्रभारी मंत्री और सचिव ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, क्षतिग्रस्त भवनों पर दिए सख्त निर्देश

📍 बालोतरा, 27 जुलाई |
राजस्थान सरकार के जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत और प्रभारी सचिव हरजीलाल अटल ने रविवार को ग्राम पंचायत सेला में जिले के अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान सरकारी भवनों की स्थिति पर भी विशेष चर्चा हुई, जहां जर्जर भवनों की मरम्मत और अनुपयोगी भवनों को गिराने के निर्देश जारी किए गए।


क्षतिग्रस्त भवनों को लेकर सख्त रुख, जल्द भेजें विस्तृत रिपोर्ट

प्रभारी मंत्री ने झालावाड़ में हाल ही में हुए हादसे का हवाला देते हुए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से ठीक किया जाए, और जो भवन उपयोग लायक नहीं हैं, उन्हें जल्द ध्वस्त किया जाए
सचिव हरजीलाल अटल ने कहा कि कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचे की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को कहा गया कि समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


जनकल्याणकारी योजनाएं – अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है लक्ष्य

बैठक में जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ योग्यता अनुसार मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जनकल्याण सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए।”


प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेश, उप वन संरक्षक सविता दहिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी, सिवाना विधायक हम्मीर सिंह भायल समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments