बालोतरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेवा में शनिवार को ‘नो बैग डे’ गतिविधि के तहत सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
यातायात नियमों पर रोचक सत्र
भारत जांगिड़ ने विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के माध्यम से लघु वीडियो दिखाकर और प्रश्नोत्तरी के जरिए यातायात सुरक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात संकेतों का अर्थ, तेज गति से वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग से होने वाले खतरों पर विस्तार से चर्चा की।

सम्मान और संकल्प
विद्यालय परिवार ने परिवहन निरीक्षक का स्वागत पुष्प माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्राचार्य अनिल लालवानी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। वहीं, व्याख्याता लक्ष्मणराम ने विद्यार्थियों को भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया।
शिक्षकों का सहयोग
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश भाटिया ने किया। इस मौके पर शिक्षक लक्ष्मण राम, दिनेश कुमार, मदनलाल, मनीराम, अनिल पूनिया, डिंपल, रमेश कुमार और बाबूलाल ने सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

